Adwait Bhardwaj
8 महीने 3 सप्ताह पहले
26 जनवरी हक़ीक़त कहती खरी खरी
वतन के नाम दिन आज का
शहीदों को सलाम दिन आज का
आक्रांता आए अंग्रेज आए
ज़ोर ज़ुल्म ग़ज़ब ढाए
जीना हुआ हराम………..
देश पर अहसान किया
जीवन अपना दान दिया
बलिदानीको प्रणाम……….
भारत माता हुई आधी
राजनीति ने दी ऐसी आजादी
धर्म हुए बदनाम…………….
वतन छोटा कुर्सी बड़ी
तू तू मैं मैं ने ज़िद पकड़ी
नेता हुए बेलगाम………..
वतन धर्म हथियार बना
आम जन साथी यार बना
छेड़ा बँटवारा संग्राम……………
बद झेला लाचार हुए
बेहद लूट मार हुए
मातम छाया तमाम………
पसंद
(2)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें