Ashish Jain
2 साल 1 महीना पहले
प्रधानमंत्री जी
मैं आपको एक सुझाव देना चाहता हूँ मैं चाहता हूँ कि लोग प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बंद करें और इसके बजाय कपड़े के थैले का उपयोग करें। यह बहुत ही आसान और प्रभावी तरीका हो सकता है।
लोग अपने पुराने कपड़ों से भी थैले बना सकते हैं, जैसे कि हमारे दादा-दादी पहले बनाते थे। ये थैले बाजार में भी उपलब्ध हो सकते हैं और इनकी नए कपड़े की लागत मूल्य ज्यादा से ज्यादा फैंसी ठेले की लगभग ₹40 हो सकती है।
इससे न केवल प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग कम होगा, बल्कि हमारे पर्यावरण को भी बचाया जा सकेगा। साथ ही, यह एक स्थायी और टिकाऊ समाधान होगा।
मैं सुझाव देता हूँ कि दिल्ली के प्रगति मैदान में नवंबर में होने वाली एग्जीबिशन में इस कार्यक्रम की शुरुआत की जा सकती है। मेले को बिल्कुल ही प्लास्टिक फ्री कर दिया जाए और कपड़े के थैले का उपयोग किया जाए।
एक कार्यक्रम आयोजित किया जाए, जहाँ लोगों को कपड़े के थैले बनाने के बारे में जानकारी दी जा सके और उन्हें प्रोत्साहित किया जा सके इस प्रोग्राम में लोग अपने पुराने कपड़े लाकर उसके बदले में थैली ले सकते हैं
धन्यवाद
आपका विश्वास
ashish jain 9312183319
पसंद
(2)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें
