केंद्रीय बजट 2023-24 में विभिन्न पहलों की घोषणा की गई है। इन पहलों को लागू करने के लिए उद्योग, शिक्षा जगत और सरकार के साथ सहयोग करने वाले स्टार्टअप सहित सभी हितधारकों के ठोस और समन्वित प्रयासों की सख्त आवश्यकता है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय, माईगव के सहयोग से देशवासियों और संबंधित हितधारकों को एक कार्य योजना विकसित करने हेतु प्रतिक्रिया और सुझाव आमंत्रित करता है, जिसका 'ईज ऑफ लिविंग' और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ाने पर एक परिवर्तनकारी प्रभाव साबित होगा।
प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि: 31 मार्च, 2023