Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

एक जीवंत और सुदृढ़ कपड़ा क्षेत्र के विकास हेतु अपने विचार और सुझाव साझा करें

Share your ideas and suggestions to develop a vibrant and robust Textiles Sector
आरंभ करने की तिथि :
Jul 30, 2021
अंतिम तिथि :
Aug 15, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत के विकास के तार कपड़ा क्षेत्र की सफलता से जुड़े हुए हैं। कृषि के ...

भारत के विकास के तार कपड़ा क्षेत्र की सफलता से जुड़े हुए हैं। कृषि के साथ उद्योग का सहजीवी संबंध लाभार्थियों के क्षेत्र को विस्तृत करता है।
• 4.5 करोड़ लोग प्रत्यक्ष रूप से कार्यरत हैं जबकि अन्य 6 करोड़ अप्रत्यक्ष रूप से। इस क्षेत्र में महिलाओं और ग्रामीण आबादी की काफी हिस्सेदारी के साथ हैं।
• वस्त्र और परिधान में वैश्विक व्यापार का 5% हिस्सा भारत का है।
•इस क्षेत्र में भारत के सदियों पुराने ज्ञान और विशेषज्ञता ने इसे कुल निर्यात (2018-19) में 12% हिस्सेदारी के साथ दुनिया के दूसरे सबसे बड़े निर्माता और निर्यातक देश के रूप में स्थापित किया है।

और अब हम, कपड़ा मंत्रालय में, भारत के लिए वैश्विक नेता का दर्जा हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार निर्यात, गुणवत्ता और उत्पादकता, प्रतिस्पर्धा, प्रौद्योगिकी उन्नयन, अनुसंधान एवं विकास और प्रशिक्षण को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के मिशन को साकार करने के लिए नवाचार और प्रोत्साहन पर जोर दे रही है और इस उद्योग में कौशल विकास पर भी ध्यान दे रही है।

अब, हम अपने मिशन में तेजी लाने के लिए उद्योग के विशेषज्ञों, नवोन्मेषकों, छात्रों, व्यापार जगत के नेताओं और इस क्षेत्र के अन्य सभी योगदानकर्ताओं के सुझावों को जानने के लिए उत्सुक हैं। जैसा कि हम भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को मनाने जा रहे हैं, हम चाहते हैं कि कपड़ा उद्योग की सफलता में आपकी भागीदारी बढ़े।

अपने विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2021 है।

फिर से कायम कर देना
1211 सबमिशन दिखा रहा है
Sourav Sharma
Sourav Sharma 5 साल 1 week पहले
As India has immense potential in textile industry , it should be focused upon as it'll boost job creation and revenue. Use of technology and innovation in textile industry should be promoted, newer dyeing methods and modern training as well as combining traditional art with newer methods would certainly boost this industry ✌️
Bipin Nayak
Bipin Nayak 5 साल 1 week पहले
हमारे देस की प्रगति के लिए हम को कानून में बदलाव लाना होगा ,समान शिक्षा, समान सिलेबस, समान सिविल कोड, समान टैक्स One Nation-one Law One Nation-One Syllabus One Nation-One Pinal Code One Nation-One Civil Code One Nation-One Tax System One Nation-One Education Board
Venkatesham Tiwati
Venkatesham Tiwati 5 साल 1 week पहले
मान्यवर महंगाई का मूल कारण है मूलभूत आवश्यकताओं की वस्तुओं की कीमतों में बेलगाम वृद्धि। जिस प्रकार कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के फलस्वरूप उत्पाद का महंगा होंना। और ऊपर से तेल की कीमतों में आश्चर्यजनक रूप से वृद्धि। कोरोना का रोना कुछ महीने और रहा तो फिर कोरोना से भी ज्यादा मौते भूख व आत्महत्याओं से होंगी।
shankhraj singh
shankhraj singh 5 साल 1 week पहले
माननीय प्रधानमंत्री जी से अनुरोध है कि हम सभी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को पुनः बहाल करें इससे हमारी सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा इसके लिए आप बहुत ही धन्यवाद के पात्र होंगे