Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

एक जीवंत और सुदृढ़ कपड़ा क्षेत्र के विकास हेतु अपने विचार और सुझाव साझा करें

Share your ideas and suggestions to develop a vibrant and robust Textiles Sector
आरंभ करने की तिथि :
Jul 30, 2021
अंतिम तिथि :
Aug 15, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत के विकास के तार कपड़ा क्षेत्र की सफलता से जुड़े हुए हैं। कृषि के ...

भारत के विकास के तार कपड़ा क्षेत्र की सफलता से जुड़े हुए हैं। कृषि के साथ उद्योग का सहजीवी संबंध लाभार्थियों के क्षेत्र को विस्तृत करता है।
• 4.5 करोड़ लोग प्रत्यक्ष रूप से कार्यरत हैं जबकि अन्य 6 करोड़ अप्रत्यक्ष रूप से। इस क्षेत्र में महिलाओं और ग्रामीण आबादी की काफी हिस्सेदारी के साथ हैं।
• वस्त्र और परिधान में वैश्विक व्यापार का 5% हिस्सा भारत का है।
•इस क्षेत्र में भारत के सदियों पुराने ज्ञान और विशेषज्ञता ने इसे कुल निर्यात (2018-19) में 12% हिस्सेदारी के साथ दुनिया के दूसरे सबसे बड़े निर्माता और निर्यातक देश के रूप में स्थापित किया है।

और अब हम, कपड़ा मंत्रालय में, भारत के लिए वैश्विक नेता का दर्जा हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार निर्यात, गुणवत्ता और उत्पादकता, प्रतिस्पर्धा, प्रौद्योगिकी उन्नयन, अनुसंधान एवं विकास और प्रशिक्षण को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के मिशन को साकार करने के लिए नवाचार और प्रोत्साहन पर जोर दे रही है और इस उद्योग में कौशल विकास पर भी ध्यान दे रही है।

अब, हम अपने मिशन में तेजी लाने के लिए उद्योग के विशेषज्ञों, नवोन्मेषकों, छात्रों, व्यापार जगत के नेताओं और इस क्षेत्र के अन्य सभी योगदानकर्ताओं के सुझावों को जानने के लिए उत्सुक हैं। जैसा कि हम भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को मनाने जा रहे हैं, हम चाहते हैं कि कपड़ा उद्योग की सफलता में आपकी भागीदारी बढ़े।

अपने विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2021 है।

फिर से कायम कर देना
1211 सबमिशन दिखा रहा है
Mukesh Kumar
Mukesh Kumar 5 साल 5 दिन पहले
1-handloom के लिए ग्रामीण अकुशल कारीगरों को trained किया जाये। यह कार्य skill india के तहत किया जा सकता है। 2- ग्रामीण युवाओं को handloom के लिए aware करके ये काम किया जा सकता है।
NeshaanthiniPandian
NeshaanthiniPandian 5 साल 5 दिन पहले
Women welfare especially in the field of sports and defense services How a disabled Indian gets the various scheme to develop their skills and get their education and support from our society How we are standing tall in the unity How we are facing a emergency and How we are going to overcome the issues regarding pegasus
Rajesh Kumar
Rajesh Kumar 5 साल 5 दिन पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री जी, भारत की आत्मा गांवों में बस्ती है तथा जनसंख्या का अधिकांश हिस्सा गांवों में रहता है। इसलिए जो भी योजना बनाई जाए वो गांवों व ग्रामीणों को केन्द्र में रखकर बनाई जाए इससे ग्रामीण स्तर पर विकास होगा तथा शहरों की तरफ पलायन रूकेगा। कपड़ा उद्योग का सारा कच्चा माल गांवों में पैदा होता है तो कारखाने भी गांवों में लगने चाहिए। गांवों में रोजगार बढ़ेगा, सस्ते श्रम व कम परिवहन से लागत घटेगी और ज्यादा इकाईयां में प्रतियोगिता होने से उत्पादन की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। सर्वांगीण विकास होगा।
Shiva Gupta
Shiva Gupta 5 साल 5 दिन पहले
कोविड 19 में निशुल्क भोजन शाला जो लोगों चलाया उन लोगों का सम्मान किया जाना चाहिए जिससे आगे भी देश में किसी भी तरह की महामारी आए तो सेवा भाव से आगे भी अपना कार्य कर सके
mygov_162798236992268061
mygov_162798240092268061
mygov_162798248192268061
mygov_162798251292268061
Rajesh Kumar
Rajesh Kumar 5 साल 5 दिन पहले
महोदय, प्राचीन काल से ही भारत में जूट, कपास व भांग(Hemp) से कपड़ा बनाते आये है। जूट उत्पादन का इलाका बंगलादेश में चला गया। कपास के उत्पादन पर बढ़ती लागत व बदलते मौसम की मार पड़ रही है। भांग पर कानूनी प्रतिबंध है। कच्चे माल की कमी, सरकार की उपेक्षा व मुनाफा कम होने से हथकरघा समाज खत्म होते जा रहा है। एक महत्वपूर्ण विकल्प के तौर पर भांग है। भांग(Industrial Hemp) से प्रतिबंध हटाया जाए। किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। क्योंकि यह शुन्य लागत में, कम समय में, किसी भी मौसम व मिट्टी में पैदा हो जाती है।
PRATIKPRABHAKARDAVALBAJE
PRATIKPRABHAKARDAVALBAJE 5 साल 5 दिन पहले
1)Should be a framework for abundant supply of raw material 2) Transportation should be very prompt for fluent running of industry 3) There should be Attractive wages and economic stability to the labours engaged. 4) for marketing purpose, thereshould be agencies at the rural level 5) Governmentshould give loans at affordable rates for the startup in textiles specially to economically weaker section of society. 6) Proper guidance should be given to the new comers at institutional level.