Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

एक जीवंत और सुदृढ़ कपड़ा क्षेत्र के विकास हेतु अपने विचार और सुझाव साझा करें

Share your ideas and suggestions to develop a vibrant and robust Textiles Sector
आरंभ करने की तिथि :
Jul 30, 2021
अंतिम तिथि :
Aug 15, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत के विकास के तार कपड़ा क्षेत्र की सफलता से जुड़े हुए हैं। कृषि के ...

भारत के विकास के तार कपड़ा क्षेत्र की सफलता से जुड़े हुए हैं। कृषि के साथ उद्योग का सहजीवी संबंध लाभार्थियों के क्षेत्र को विस्तृत करता है।
• 4.5 करोड़ लोग प्रत्यक्ष रूप से कार्यरत हैं जबकि अन्य 6 करोड़ अप्रत्यक्ष रूप से। इस क्षेत्र में महिलाओं और ग्रामीण आबादी की काफी हिस्सेदारी के साथ हैं।
• वस्त्र और परिधान में वैश्विक व्यापार का 5% हिस्सा भारत का है।
•इस क्षेत्र में भारत के सदियों पुराने ज्ञान और विशेषज्ञता ने इसे कुल निर्यात (2018-19) में 12% हिस्सेदारी के साथ दुनिया के दूसरे सबसे बड़े निर्माता और निर्यातक देश के रूप में स्थापित किया है।

और अब हम, कपड़ा मंत्रालय में, भारत के लिए वैश्विक नेता का दर्जा हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार निर्यात, गुणवत्ता और उत्पादकता, प्रतिस्पर्धा, प्रौद्योगिकी उन्नयन, अनुसंधान एवं विकास और प्रशिक्षण को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के मिशन को साकार करने के लिए नवाचार और प्रोत्साहन पर जोर दे रही है और इस उद्योग में कौशल विकास पर भी ध्यान दे रही है।

अब, हम अपने मिशन में तेजी लाने के लिए उद्योग के विशेषज्ञों, नवोन्मेषकों, छात्रों, व्यापार जगत के नेताओं और इस क्षेत्र के अन्य सभी योगदानकर्ताओं के सुझावों को जानने के लिए उत्सुक हैं। जैसा कि हम भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को मनाने जा रहे हैं, हम चाहते हैं कि कपड़ा उद्योग की सफलता में आपकी भागीदारी बढ़े।

अपने विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2021 है।

फिर से कायम कर देना
1211 सबमिशन दिखा रहा है
Gulabchand Badode
Gulabchand Badode 4 साल 11 महीने पहले
माननीय, नीमच जिला नगर में गरीबों के लिए आवांटित आवास भूमि पर क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश प्रभारी मंत्री के स्वहित या वर्चस्व के कारण गरीबों के आवास के स्थान पर विवादित मेडिकल कॉलेज निर्माण का पेंच फंसाकर आवासहीन गरीबों को जबरन पीसा जा रहा है. अब इस स्थिति में बेबस आवासहीन गरीब अपनी गुहार किससे लगाएं, क्योंकि विधायक और मंत्रीजी खुद ही गरीबों के साथ खिलवाड कर रहे हैं, फिर प्रदेश के मुखिया से कैसे कहें, क्योंकि वे भी अपने विधायक- मंत्रीजी की ही सुनेंगे. इस परिस्थिति में हम गरीबों के आप ही हो मसीहा.
Gulabchand Badode
Gulabchand Badode 4 साल 11 महीने पहले
सम्माननीय प्रधानमन्त्रीजी, सादर अभिवादन....! मैं मध्यप्रदेश के जिला नीमच का निवासी हूँ, पी एम आवास योजना के तहत् 2016 से आवेदन किया है, लेकिन न. पा. द्वारा गरीब आवासहीनों को आवास देने से साफ इंकार कर दिया गया है, कलेक्टर को बोलने पर वह भी जमा पैसा वापस ले लेने का बोलते हैं. न. पा. जमा रुपयों में से आधी राशि वापिस कर रही है. 1500 आवास हीनों ने 40000-50000 रु. न. पा. को दिये हैं. आशा है आप गरीबों के खुद के आवास के सपने को साकार करने के लिए उचित कार्यवाही करेंगे. धन्यवाद गुलाबचंद बड़ोदे, नीमच M P
Amrita Sadanand
Amrita Sadanand 4 साल 11 महीने पहले
The main shortcoming of the textile is the low online presence. If all the weavers were connected to the consumers through a government digital portal, the optimum revenue could be generated. This site could also be used to gather donations for the weaver's business upscaling. Like someone mentioned, and like how it is being done in Kerala, the weavers should be given various commissions for sewing uniforms for school children and other public staffs and officers. Jai Hind.
ShristiGupta
ShristiGupta 4 साल 11 महीने पहले
Respected Sir, 1) We can get improvement in textile industries by providing proper training and equipments to people who are working at low level. 2) 'jariwork' of the fabric must done with special kind of machine,to reduce labor work. 3) New design patterns must be introduced to it more attractive to the people. 4) The price must be in a range so that every individual of our country may be able to buy at the level of price they want. 5) All fabrics must be comfortable irrespective of it's cost.
Nitin Kumar
Nitin Kumar 4 साल 11 महीने पहले
माननीय प्रधानमंत्री जी, मेरे और से सुझाव है 1.Textile इंडस्ट्री को नए क्षेत्रों में भी डेवलपमेंट किया जाय, वर्तमान में देश की कुछ ही क्षेत्र में इसका विकास है, सभी राज्यों में नए क्षेत्रों को चिन्हित करे जहां Textile इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जा सकता है 2.Textiles इंडस्ट्री में स्किल्स डेवलपमेंट में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होनी चाहिये 3.अत्याधुनिक उपकरणों के रख रखाव के लिए स्किल्स डेवलपमेंट को बढ़ावा देना चाहिए 4.Textile इंडस्ट्री से जुड़े कच्चे माल के लिए किसान को प्रोत्साहित किया जाय |
V K TYAGI
V K TYAGI 4 साल 11 महीने पहले
Textile sector के लिए भारत में बहुत संभावनाएं है हमे इसके विकास के लिए निम्न कार्य करने चाहिए 1.हमे इसके लिए लोगो को ट्रेनिंग देनी चाहिए 2.हमे किसानों को इसका कच्चा माल तैयार करने के लिए प्रोत्साहन देना चाहिए 3.हमे सभी लोगो को तैयार माल सेडिजाइन वाले अच्छे परिधान तैयार करने के लिए प्रेरित करना चाहिये 4.हमे वर्ल्ड क्लास क्वालिटी के परिधानतैयार करने की योजना बनानी चाहिए 5.हमे लोगो को उनकी जरूरत के हिसाब से हीपरिधान तैयार करने चाहिए हमे टैक्सटाइल सैक्टर के विकास के लिए पूर्ण योजना बनानी चाहिए