Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

एक जीवंत और सुदृढ़ कपड़ा क्षेत्र के विकास हेतु अपने विचार और सुझाव साझा करें

Share your ideas and suggestions to develop a vibrant and robust Textiles Sector
आरंभ करने की तिथि :
Jul 30, 2021
अंतिम तिथि :
Aug 15, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत के विकास के तार कपड़ा क्षेत्र की सफलता से जुड़े हुए हैं। कृषि के ...

भारत के विकास के तार कपड़ा क्षेत्र की सफलता से जुड़े हुए हैं। कृषि के साथ उद्योग का सहजीवी संबंध लाभार्थियों के क्षेत्र को विस्तृत करता है।
• 4.5 करोड़ लोग प्रत्यक्ष रूप से कार्यरत हैं जबकि अन्य 6 करोड़ अप्रत्यक्ष रूप से। इस क्षेत्र में महिलाओं और ग्रामीण आबादी की काफी हिस्सेदारी के साथ हैं।
• वस्त्र और परिधान में वैश्विक व्यापार का 5% हिस्सा भारत का है।
•इस क्षेत्र में भारत के सदियों पुराने ज्ञान और विशेषज्ञता ने इसे कुल निर्यात (2018-19) में 12% हिस्सेदारी के साथ दुनिया के दूसरे सबसे बड़े निर्माता और निर्यातक देश के रूप में स्थापित किया है।

और अब हम, कपड़ा मंत्रालय में, भारत के लिए वैश्विक नेता का दर्जा हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार निर्यात, गुणवत्ता और उत्पादकता, प्रतिस्पर्धा, प्रौद्योगिकी उन्नयन, अनुसंधान एवं विकास और प्रशिक्षण को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के मिशन को साकार करने के लिए नवाचार और प्रोत्साहन पर जोर दे रही है और इस उद्योग में कौशल विकास पर भी ध्यान दे रही है।

अब, हम अपने मिशन में तेजी लाने के लिए उद्योग के विशेषज्ञों, नवोन्मेषकों, छात्रों, व्यापार जगत के नेताओं और इस क्षेत्र के अन्य सभी योगदानकर्ताओं के सुझावों को जानने के लिए उत्सुक हैं। जैसा कि हम भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को मनाने जा रहे हैं, हम चाहते हैं कि कपड़ा उद्योग की सफलता में आपकी भागीदारी बढ़े।

अपने विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2021 है।

फिर से कायम कर देना
1211 सबमिशन दिखा रहा है
Shreekant Shishir Sahu
Shreekant Shishir Sahu 4 साल 11 महीने पहले
Dear PM sir, मुझे बहुत खुशी हुई कि इस साल के ऑलंपिक में हमारे खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा खेला है साथ ही उन्होंने मेडल भी लाए। इसके लिए में आपको और आपके पूरी सरकारी दल का आभार प्रकट करता हूं।मैं न्यूज में देख रहा था कि हमारे एक खिलाड़ी ने कहा हमारे देश मे राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय बनना चाहिए। इस बात पर मैं आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। आपको को देश के उत्तरी भाग में खेल विश्वविद्यालय बनाने से पूरे उत्तरी भाग के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिले उत्तरी भाग पूर्ण रूप से देश जान पायेगा
neha agarwal
neha agarwal 4 साल 11 महीने पहले
श्रीमान , टेक्सटाइल के क्षेत्र में जो भी कदम सरकार द्वारा उठाये गए है उन सबका आम जनता तक पहुचना पूरी तरह कामयाब नही हो पाता है सबसे पहले हमें कार्य करने तरीके में बदलाव लाना होगा , टेक्सटाइल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ानी होगी घर के पर्दो चादरों से लेकर बच्चे और पति के कपड़ो की खरीदारी में महिलाएं आगे रहती है । इसकी मार्केटिंग से महिलाओं को सीधा जोड़ना होगा । बेसिक टेक्सटाइल कोर्स को फ्री करना होगा । जिससे लोगो की रुचि बढ़े ।
harpreet singh Anand
harpreet singh Anand 4 साल 11 महीने पहले
Development of textile sector is very important and necessary for growth of country. Textile industry is very vast and thousands of people's are dependent on it for their livelihood. Livelihood is very necessary for all of us and if make our livelihood enjoyable, our way of living will become successful. Aatmanirbhar bharat abhiyaan is for betterment of textile industry and we should take advantage of it. Our support and focus is on new technology for betterment of of our country textile industr
mygov_162852930346751731
sonia devi
sonia devi 4 साल 11 महीने पहले
सदियों से चली आ रही हमें अपनी विभिन्न विविधता भरी संस्कृति को नही भूलना चाहिए,जिस तरह नए नए अविष्कार हो रहे हैं हम दूसरों देशों की ओर उमड़ रहें ,यह बात अच्छी है लेकिन हमकों अपनी संस्कृति का विकास करना चाहिए,स्वदेशी को अपनाएंगे तभी तो हमारे देश की विविधता भरी संस्कृति से लोग जागरूक होंगें,नई पीढ़ी के युवाओं को अपनी संस्कृति की ओर आकर्षित होना चाहिए,,,
Pandya Shyam Vipulkumar
Pandya Shyam Vipulkumar 4 साल 11 महीने पहले
टेक्सटाइल बिज़नस को ये अनुरोध है कि कपड़े को टिकाव बनाओ, कपड़े पहले तो सालो साल चलते थे और अब एक साल भी नही टिकते,,,