Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

एक जीवंत और सुदृढ़ कपड़ा क्षेत्र के विकास हेतु अपने विचार और सुझाव साझा करें

Share your ideas and suggestions to develop a vibrant and robust Textiles Sector
आरंभ करने की तिथि :
Jul 30, 2021
अंतिम तिथि :
Aug 15, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत के विकास के तार कपड़ा क्षेत्र की सफलता से जुड़े हुए हैं। कृषि के ...

भारत के विकास के तार कपड़ा क्षेत्र की सफलता से जुड़े हुए हैं। कृषि के साथ उद्योग का सहजीवी संबंध लाभार्थियों के क्षेत्र को विस्तृत करता है।
• 4.5 करोड़ लोग प्रत्यक्ष रूप से कार्यरत हैं जबकि अन्य 6 करोड़ अप्रत्यक्ष रूप से। इस क्षेत्र में महिलाओं और ग्रामीण आबादी की काफी हिस्सेदारी के साथ हैं।
• वस्त्र और परिधान में वैश्विक व्यापार का 5% हिस्सा भारत का है।
•इस क्षेत्र में भारत के सदियों पुराने ज्ञान और विशेषज्ञता ने इसे कुल निर्यात (2018-19) में 12% हिस्सेदारी के साथ दुनिया के दूसरे सबसे बड़े निर्माता और निर्यातक देश के रूप में स्थापित किया है।

और अब हम, कपड़ा मंत्रालय में, भारत के लिए वैश्विक नेता का दर्जा हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार निर्यात, गुणवत्ता और उत्पादकता, प्रतिस्पर्धा, प्रौद्योगिकी उन्नयन, अनुसंधान एवं विकास और प्रशिक्षण को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के मिशन को साकार करने के लिए नवाचार और प्रोत्साहन पर जोर दे रही है और इस उद्योग में कौशल विकास पर भी ध्यान दे रही है।

अब, हम अपने मिशन में तेजी लाने के लिए उद्योग के विशेषज्ञों, नवोन्मेषकों, छात्रों, व्यापार जगत के नेताओं और इस क्षेत्र के अन्य सभी योगदानकर्ताओं के सुझावों को जानने के लिए उत्सुक हैं। जैसा कि हम भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को मनाने जा रहे हैं, हम चाहते हैं कि कपड़ा उद्योग की सफलता में आपकी भागीदारी बढ़े।

अपने विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2021 है।

फिर से कायम कर देना
1211 सबमिशन दिखा रहा है
Prabhakar Tiwari
Prabhakar Tiwari 5 साल 3 सप्ताह पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री जी, इस कपड़े के कुछ उद्योग इकाइयों को बिहार के गांवों में भी स्थापित करवाया जा सकता है । ताकि गांव निवासियों और आसपास के शहर के लोगों व ओजस्वी युवाओं को रोजगार मिलेगा । इस तरह से देश को वैश्विक skill capital बनाने में भी मदद मिलेगी । इसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन और जिले में grass root level par कार्य कर रहे NGOs को दिया जाए । With this textile industry will get boost up and demand of Job by youth will also be shorted out.
Sanjukumar
Sanjukumar 5 साल 3 सप्ताह पहले
सत्य का आश्रय ईश्वर का आश्रय है👉 *"असत्यवादी"* जहाँ दूसरों को कष्ट देता है, वहाँ अपने लिए भी काँटे बो लेता है । एक आदमी जब किसी दूसरे से असत्य व्यवहार करता है *"तो वह यह आशा नहीं कर सकता है कि उसके साथ "सत्य" व्यवहार किया जाएगा ।"* नियम है-- जो झूठ बोलेगा, उसे झूठ सुनने के लिए तैयार रहना पड़ेगा । जो छल करेगा उसे *"सत्य"* से वंचित होना पड़ेगा । जो धोखा देगा वह धोखा पाएगा ही, *"इस नियम में व्याघात संभव नहीं ।"* इस प्रकार जब एक किसी दूसरे से असत्य व्यवहार करता है तो दूसरे को भी असत्य व्यवहार करने
Mukesh Kumar
Mukesh Kumar 5 साल 3 सप्ताह पहले
1 - ग्रामीण क्षेत्रों में इससे related skill development programmes को और ज्यादा promote किया जाये। 2- 6 standard class से ही students के लिए ऐसे course start कर दिये जाये। 3- हरेक junior School में इससे related trained teacher रखा जाये जो बच्चों को trained कर सके। 4- self help group को और सस्ती दर पर loan मिले जिससे वो अपना कारोवार बढ़ा सके।
Sikander Sonwani
Sikander Sonwani 5 साल 4 सप्ताह पहले
नशा मुख्त भारत होना चाहिए सर क्योंकि नशा ही अपराध को जन्म देती है चाहे नशा शराब का हो या नशीली दवाइयों का और छतीसगढ़ के हर इलाके में नशा अपना पाव बहुत ही अच्छे से पसार चुका है यह छोटे छोटे बच्चे नशे की लत में जा चुके है स्कूल जाए न जाये पर नशे की दवाई या अन्य नशा के बारे में जरूर जानते है , फिर या तो लड़ाई करते किसी को मार देते है या चोरी डकैती करते है, में जहाँ रहता हूं बालोद 491228 यह वो तो अवैधशराब के लिए बाकायदा पुलिस को कमीशन पहुंचाया जाता है, मेरे अनुसार नशा मुक्ति के लिये कोई कदम उठना चाहिए