Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के लिए थीम सुझाएं

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के लिए थीम सुझाएं
आरंभ करने की तिथि :
Mar 16, 2023
अंतिम तिथि :
Mar 31, 2023
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

योग की सार्वभौमिक अपील और इससे प्रतिरक्षा शक्ति का निर्माण और तनाव ...

योग की सार्वभौमिक अपील और इससे प्रतिरक्षा शक्ति का निर्माण और तनाव से राहत देने वाले जैसे फायदे को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 11 दिसंबर 2014 को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) के रूप में घोषित किया। 2015 से, हर वर्ष इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनिया भर के लोगों को योग से होने वाले फायदे, जन स्वास्थ्य में इसके महत्व व योगदान संबंधी जागरूकता बढ़ाने से आज योग में बड़ी संख्या में लोगों की रुचि बढ़ी है।
9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY2023) की तैयारी शुरू हो चुकी है और आयुष मंत्रालय (MoA) को इसमें सक्रिय जन भागीदारी की उम्मीद है।
हर साल आईडीवाई एक थीम के साथ मनाया जाता है। पिछले वर्षों के विषय नीचे दिए गए हैं:

क्र.सं वर्ष थीम
1. 2015 सद्भाव और शांति के लिए योग
2. 2016 सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योग
3. 2017 स्वास्थ्य के लिए योग
4. 2018 शांति के लिए योग
5. 2019 हृदय के लिए योग
6. 2020 घर पर योग, परिवार के साथ योग
7. 2021 वेलनेस के लिए योग
8. 2022 मानवता के लिए योग

इस पृष्ठभूमि के साथ, आयुष मंत्रालय सभी नागरिकों से निम्न विषय पर विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करता है।
"9वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को किस थीम के साथ मनाई जाए?"
आपसे आग्रह है कि थीम का नाम सुझाने के साथ-साथ यह भी बताएं कि थीम के आधार पर इस बार के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को कैसे मनाया जाए।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023 है

फिर से कायम कर देना
808 सबमिशन दिखा रहा है
KRISHNA MURARI CHAUBEY
KRISHNA MURARI CHAUBEY 3 साल 4 महीने पहले
oga helps with stress relief The American Psychological Association recently shared that 84% of American adults are feeling the impact of prolonged stress . So, it makes sense that the second most cited reason people selected as to why they do yoga was to relieve stress. Thankfully, the science supports that yoga, and especially asana, is excellent at reducing stress
Adv Praveen Pratap
Adv Praveen Pratap 3 साल 4 महीने पहले
सर, हर वो चीज जो आसानी से समझ आ जाए उसकी सफलता को कोई नहीं रोक सकता। आज योग की परिभाषा को कठीन बना कर जनता में प्रस्तुत किया जा रहा है,लोग यह तो मानते हैं कि योग शरीर के लिए आवशक है,किंतु उसे सीखना होगा। मेरा मानना है, कि इंसान अपने शरीर को किसी भी प्रकार चलायमान रखे वही योग है। इंसान अपने क्रिया कलाप सामान्य व पुराने तरीके से करे वह योग बन जाता है। जैसे कुएं या नल से पानी खींच कर नहाना, पेड़ से दातून तोड़ कर दांत साफ करना,खेलना कूदना आदि। मेरा आपसे निवेदन है कि बेसिक स्तर से ही खेल को अनिवार्य विषय बना दो। जो स्वतः योग में परिवार्तित हो जायेगा। प्रणाम सर जी
ANURAG KUMAR CHAUBEY
ANURAG KUMAR CHAUBEY 3 साल 4 महीने पहले
Yoga benefits heart health. Regular yoga practice may reduce levels of stress and body-wide inflammation, contributing to healthier hearts. Several of the factors contributing to heart disease, including high blood pressure and excess weight, can also be addressed through yoga.