Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015

International Day of Yoga 2015
आरंभ करने की तिथि :
Jan 18, 2015
अंतिम तिथि :
Jun 30, 2015
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

दुनियाभर के सभी महाद्वीपों के 177 राष्ट्रों द्वारा इस प्रस्ताव का ...

दुनियाभर के सभी महाद्वीपों के 177 राष्ट्रों द्वारा इस प्रस्ताव का समर्थन करने के बाद दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की।

इस प्रस्ताव के पारित होने पर प्रधानमंत्री ने अपनी ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि योग में पूरे मानव समाज को एक साथ लाने की क्षमता है। प्रधानमंत्री जी ने पहले ही सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान इसका प्रस्ताव रखा था।

पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हम निम्नलिखित पहलुओं पर आपके सुझाव चाहते हैं-

(1) संयुक्त राष्ट्र फोरमपर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसका आयोजन किस प्रकार किया जाए?

(2) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसको विश्वभर में कैसे मनाया जाए इससे संबंधित रचनात्मक सुझाव दें।

(3) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पूरे भारतवर्ष में किस प्रकार मनाया जाए?

सर्वश्रेष्ठ सुझावों और विचारों को प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और उनका आगे भी प्रयोग किया जाएगा।

फिर से कायम कर देना
2681 सबमिशन दिखा रहा है
Dr Narendra Gupta
Dr Narendra Gupta 11 साल 1 महीना पहले
Sir what ever is being taught to the whole world in the name of yoga is not the yoga at all. The ultimate state of yoga , the union with all pervading Divine Power the eighth state taught by sage Patanjali can only be achieved by awakening of the Latent power KUNDALINI, that lies in the sacrum bone of every human being. This can happen easily with SAHAJA YOGA. This union is felt by the seeker as a cool breeze flowing through the Talloo and palms.The person then gradually is transformed into sain
deepak kumar
deepak kumar 11 साल 1 महीना पहले
आज भारत की सांस्कृतिक धरोहर योग का सम्पूर्ण विश्व में परचम फलाने वाले ऐतिहासिक पल पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है । इस स्वर्णिम अवसर पर आपको व आपके समस्त परिजनों और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं ।। - दीपक त्यागी एडवोकेट
Shanky Agrawal
Shanky Agrawal 11 साल 1 महीना पहले
Hello Sir, First of all thanks & congrats for the success of World Yoga day. I want to give one opinion of mine. As so many people listen to you and you are best in making your idea reach to people. We all are suffering from blood bank problems. Can you also create or dedicate a day for blood donation like Blood donation day in which all citizens of India come forward and voluntarily donate blood. You can deploy funds and create camps for blood donations and getting certificate.
Vadamalai Sathyamurthy
Vadamalai Sathyamurthy 11 साल 1 महीना पहले
Nation is proud of celebrating International Day of Yoga 2015 due to the efforts of our P.M.World is yet to know the true spirit of Yoga. Asanaas alone is not yoga. It is not an industry or brand and the true spirit is not fully understood. More spiritual in nature .It is a way of life ; realizing the every human is the particle of the Almighty . Controlling of five senses renouncing desire is the ultimate aim of yoga lost sight of.The modern yoga, asana,&Pranayamam or good for health
DR VINAY SHAUNAK
DR VINAY SHAUNAK 11 साल 1 महीना पहले
' विश्व योग दिवस' राष्ट्रीयता के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जिसके नायक प्रधानमंत्री जी आप ही है 193 देशों को योग का लोहा मनवाना वह भी इतने कम समय में बहुत बड़ी उपलब्धि है राष्ट्रवादियो द्वारा चहुँ ओर आपकी कीर्ति फैल रही है । हम प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद के प्रचार प्रसार के लिए भी आपको प्रोत्साहित करते है लेकिन यह कार्य प्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा किया जायेगा तो अच्छा रहेगा जो पहले से ही प्रशिक्षित हो उनका लाभ लेने की जरूरत है बजाए नौसिखियों के। डा० विनय शौनक
Vinod sharma_8
Vinod sharma_8 11 साल 1 महीना पहले
माननीय प्रधानमंत्री जी! योग दिवस की वैश्विक सर्वोत्तम सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनायें । विश्व को गीता का उपदेश देने वाले श्रीकृष्ण तथा विश्व को योग से प्रत्यक्ष कराने वाले नमो ये दोनों युगपुरुष वंदनीय अभिनंदनीय हैं। पतंजलि के योगसूत्रों का व्यवहारिक ज्ञान विश्व को कराने वाले मोदी जी को सादर नमन । प्रो. विनोद कुमार शर्मा सांगानेर, जयपुर, राजस्थान